Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कैलाश धाम में 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ, विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने किया उद्घाटन

On: February 15, 2026 9:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत परोरिया बेला स्थित कैलाश धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने त्रिशूल पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद आयोजन समिति की ओर से विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की परंपरा और आस्था को सुदृढ़ करते हैं तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार, रंजय भारती, सिकंदर मेहता, इटखोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, राजकुमार रजक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि यह मेला आगामी 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसहभागिता के आयोजन किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

फेवर ब्लॉक पथ का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

संकुल साधन सेवी महेंद्र पासवान का हृदय गति रुकने से निधन, गांव में शोक

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंची, पूछताछ के बाद दी चेतावनी

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा

सीएचसी में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत पर डीसी से शिकायत

बलबल मजदूर किसान सोसाइटी की बैठक, रोजगार व मुआवजा पर बनी रणनीति

खेल मैदान की मांग को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

यशवंत कुमार का आईटीबीपी में चयन, बारीसाखी पंचायत में जश्न का माहौल

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं व कन्याओं में दिखा विशेष उत्साह

महाशिवरात्रि पर महादेव मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दस दिवसीय पशु मेले का आज से शुभारंभ, डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

Leave a Comment