
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव स्थित दुफेड़ी आहार के समीप खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांसद काली चरण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारीसाखी गांव में खेल मैदान नहीं होने से बच्चों को खेलने तथा खेल प्रतिभा को निखारने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को इधर-उधर खुले स्थानों पर खेलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती एवं भाजपा नेता संतोष कुमार दांगी से गुहार लगाई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ मिलकर सांसद काली चरण सिंह को खेल मैदान निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि दुफेड़ी आहार के समीप उपलब्ध भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए, ताकि गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए समुचित स्थान मिल सके और वे आगे बढ़ सकें। मौके पर विकास कुमार बिकू, शिव शंकर साहू, आदित्य भारती, भवानी साव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।























Total Users : 807236
Total views : 2508462