Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर महादेव मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

On: February 15, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुंदा प्रखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। प्राचीन गुफा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे। देर शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिभाव और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मठ कमेटी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह अपनी टीम के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने में लगातार मुस्तैद रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं मुखिया मनोज साहू के नेतृत्व में मठ कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत-पानी, प्राथमिक चिकित्सीय सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।  महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला टांड में पारंपरिक पशु मेला आयोजित किया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने पशुओं के साथ पहुंचे और खरीद-बिक्री का सिलसिला शुरू हुआ। बताया गया कि यह पशु मेला अगले चार से पांच दिनों तक लगातार चलता रहेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार महादेव मठ का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। मेला ठेकेदार मिथिलेश यादव भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं व कन्याओं में दिखा विशेष उत्साह

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दस दिवसीय पशु मेले का आज से शुभारंभ, डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर अखिलेश्वर धाम में उमड़े भक्त, लोगों ने की पूजा अर्चना

वार्ड संख्या 19 के प्रत्याशी कुमार अभिषेक ने किया सघन जनसंपर्क, ‘बेबी वॉकर’ छाप के लिए मांगा समर्थन

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

Leave a Comment