Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की शिव–पार्वती महिमा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा झरना स्थित लवली किड्स केयर प्ले स्कूल में महाशिवरात्रि के अवसर पर बच्चों द्वारा शिव–पार्वती महिमा पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती और उनके गणों की भूमिका निभाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने पहले मोहनपुर शिव मंदिर एवं चौपा मोड़ स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिव–पार्वती विवाह एवं महिमा से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की गईं। नाटक में भूत-पिशाच के रूप में सजे बच्चे भी साथ नजर आए, जिससे कार्यक्रम और आकर्षक बन गया।

नाट्य प्रस्तुति में आयांश कुमार, आकृति, सम्राट राज, ऋतिक राजा, विद्या सरकार, सौरभ ठाकुर, अमन सिंह एवं सुमन सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक राजीव कुमार ओझा, प्रिंसिपल बबली भारद्वाज, गायत्री महतो, आंचल पांडे, पूजा सिंह, पूजा गुप्ता, सिंकी कुमारी सहित विद्यालय के सहयोगी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment