Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

On: February 15, 2026 6:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश रंजन उरांव ने जारी किया ‘विकास नीति’ घोषणापत्र; गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

 

लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश रंजन उरांव ने ब्लॉक मोड़ स्थित राजीव ऑटोमोबाइल्स में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने लोहरदगा के सभी 23 वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी ‘विकास नीति’ का खाका जनता के सामने रखा।

घोषणापत्र जारी करते हुए सतीश रंजन ने कहा, “मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि लोहरदगा को एक सुंदर और व्यवस्थित आकार देना है। ईंटे छाप केवल एक चिह्न नहीं, बल्कि सशक्त और मजबूत निर्माण का प्रतीक है।” उन्होंने स्वच्छ जल, पक्की सड़कें, बेहतर नाली व्यवस्था और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

घोषणापत्र जारी करने के पश्चात सतीश रंजन उरांव ने नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद किया। जनता के बीच और “विकास की नीति, सतीश की प्रीति” की गूँज सुनाई दी।

भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने सतीश रंजन उरांव का भव्य स्वागत किया। सतीश भैया ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनका विश्वास ही उनकी असली ताकत है और वे बिना किसी पार्टी के दबाव के, केवल जनता के प्रति जवाबदेह रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

महाशिवरात्रि पर अखिलेश्वर धाम में उमड़े भक्त, लोगों ने की पूजा अर्चना

वार्ड संख्या 19 के प्रत्याशी कुमार अभिषेक ने किया सघन जनसंपर्क, ‘बेबी वॉकर’ छाप के लिए मांगा समर्थन

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment