Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

On: February 15, 2026 1:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय 52 वर्ष का बीते शुक्रवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और वातावरण गमगीन हो गया है। बताया जाता है कि दिनेश्वर पांडेय पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से शिव मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे थे। वे मंदिर सेवा के साथ इसी आय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन से घर पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे सरल, धार्मिक प्रवृत्ति और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण में सहायता मिल सके। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मदद की गुहार लगाई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment