Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

On: February 15, 2026 2:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली/जोधपुर । जोधपुर की चर्चित साध्वी प्रेम बाइसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के 18 दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। एफएसएल और विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। जोधपुर पुलिस कमिश्नर Omprakash Paswan ने किसी भी प्रकार की साजिश से साफ इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम, एफएसएल व विसरा रिपोर्ट तथा गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है।

क्या कहती है जांच रिपोर्ट?

साध्वी प्रेम बाइसा के शरीर में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि डॉक्टर की सलाह के बिना उन्हें इंजेक्शन लगाया गया था। डॉक्टरों की राय के अनुसार, उन्हें फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारी (अस्थमा) थी। अस्थमा की समस्या के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हुई। प्राथमिक जांच में कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित की लापरवाही सामने आई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्यापक जांच

पुलिस अब तक 44 लोगों से पूछताछ कर चुकी है और 106 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली गई है। इधर, साध्वी के पिता विरामनाथ अब भी उपवास पर हैं और मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment