Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

On: February 15, 2026 2:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। चरही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने के विशेष अभियान पर निकली वन विभाग की टीम के वाहन को एक अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मांडू निवासी शहादत अंसारी की पहचान हुई है, जबकि एक अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घायलों में मंटू महतो, राजीव मरांडी, रविंद्र मरांडी, दिलीप मुर्मू, संजय कर्मकार, शंभू कर्मकार और शिबनोम मरांडी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल संजय कर्मकार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। चार अन्य घायलों की स्थिति भी अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग भेजा गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष प्रशिक्षित टीम को बुलाया था। टीम पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने का कार्य कर रही थी।

शनिवार को भी टीम अभियान पर निकली थी। इसी दौरान हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर घाटी के पास अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और सीधे वन विभाग के वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लगभग दस सदस्य हादसे की चपेट में आ गए। प्रभारी वनपाल शैलेन्द्र कुमार भी वाहन में मौजूद थे। प्रारंभ में उन्होंने हल्की चोट की बात कही, लेकिन बाद में उन्हें भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment