Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

On: February 15, 2026 1:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुप्रसिद्ध कैलाश धाम परिसर, बेला (परोरीया) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला का शुभारंभ किया जाएगा। मेले का उद्घाटन सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास एवं पूर्व विधायक किशुन कुमार दास द्वारा त्रिशूल पूजा कर विधिवत किया जाएगा। इसकी जानकारी कैलाश धाम सेवा समिति के सदस्य निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में बर्तनों की खरीद-बिक्री के साथ-साथ मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में झूला, तारामाची, नौका विहार, मीना बाजार, लोहा दुकान, बर्तन दुकान एवं पशु मेला आकर्षण का केंद्र होंगे। इससे दूर-दराज से आने वाले लोग खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद उठा सकेंगे। करीब साठ वर्षों से अधिक समय से आयोजित हो रहा यह मेला क्षेत्र में ‘बेला मेला’ के नाम से प्रसिद्ध है। इस मेले में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा एवं गया जिले से बर्तन व्यवसायियों के साथ अन्य व्यापारियों की भी दुकानें सजती हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले इस पारंपरिक मेले का क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां लोग पुराने लोहे के बर्तनों की मरम्मत करवाने के साथ नए बर्तनों की खरीदारी करने पहुंचते हैं। मेले के सफल संचालन को लेकर समिति एवं प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Leave a Comment