Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

On: February 15, 2026 1:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर ढोंगी आहर के समीप से 6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति रतनपुर आहर के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दो व्यक्तियों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को थाना लाया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड 19/2026 धारा 17(इ)/18(सी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों जयनाथ हर्ष 31 वर्ष, पिता रामदेव रविदास, ग्राम शाहपुर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग तथा मो. नूर खान 35 वर्ष, पिता स्व. मो. नईम खान, ग्राम-चिस्तीया मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-हजारीबाग को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जप्त सामान में सादे कागज में लिपटा 6.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जएच 02जे 7952 शामिल है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के साथ गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव, एसआई सुनील सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Leave a Comment