इटखोरी/मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के मंधैनिया गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामवृक्ष सिंह के द्वितीय पुत्र दिंवगत शेरू सिंह के दशकर्म के अवसर पर उनके आवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सगे-संबंधी एवं ग्रामीण श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत की तस्वीर के समक्ष खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण किया और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि समाजसेवी युवा शेरू सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। अपने मधुर व्यवहार, सरल स्वभाव और उत्तम संस्कारों के कारण उन्होंने कम समय में समाज में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। दशकर्म कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, बालेश्वर यादव, बाल गोविंद राम, जगदीश यादव, रणधीर सिंह, संजय रजक, रामदहीन सिंह, सुनील सिंह एवं संतन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

On: February 15, 2026 1:16 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 839176
Total views : 2551717