हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के मुख्य बाजार में बीते दोपहर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद ग्राहक सेवा केंद्र संचालक धीरज कुमार ने आवेदन के माध्यम से पाण्डेयपुरा पिकेट प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। आवेदन में बताया गया है कि ग्राहक सुगन कुमारी, पिता परमेश्वर भारती, अपने खाते का बैलेंस चेक कराने उनके केंद्र पर आई थीं। इसी दौरान दूसरे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजेश कुमार यादव वहां पहुंचे और कथित तौर पर ग्राहक का आधार कार्ड छीनने लगे। जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि राजेश कुमार यादव ने धीरज कुमार पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद राजेश कुमार यादव मौके से फरार हो गए। धीरज कुमार ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं राजेश कुमार यादव ने भी पिकेट में अपना आवेदन दिया है। इस पूरे प्रकरण की जानकारी ग्राहक द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को भी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

On: February 15, 2026 1:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 838675
Total views : 2550916