Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

On: February 15, 2026 1:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के बारा गांव स्थित आईएफसी (समेकित कृषि) कार्यालय में 13 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर जेएसएलपीएस बन्हे आजीविका महिला संकुल स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष अनिता कुमारी ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सबानो पंचायत अंतर्गत बारा गांव में संचालित समेकित कृषि कार्यालय में शनिवार सुबह लगभग 10ः30 बजे आईएफसी कोऑर्डिनेटर पुष्पा देवी जब कार्यालय खोलने पहुंचीं तो दरवाजे का ताला और कुंडी टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल फोन के माध्यम से अध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों को अवगत कराया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कार्यालय से दो बैटरी 39,000 का, एक इनवर्टर 16,300 का, एक स्टेबलाइजर 8,500 का, एक डबल डोर फ्रिज 24,900 का एवं एक वजन मशीन 4,650 की चोरी कर ली गई है। कुल मिलाकर लगभग 93,350 मूल्य के सामान की चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment