मयूरहंड (चतरा)। इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित महायज्ञ के अंतिम दिन 28 फरवरी 2026 को बुंदेल समाज द्वारा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह सह भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मयूरहंड प्रखंड के ठाकुरबारी कदगावां कला में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने भाग लेकर तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम श्री अष्टलक्ष्मी महाराज सह बुंदेल समाज युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भंडारा के रूप में आयोजित होगा। आयोजन स्थल मां भद्रकाली मंदिर, इटखोरी में 20 फरवरी को कलश यात्रा, 21 फरवरी को यज्ञ मंडप प्रवेश, 22 फरवरी से 27 फरवरी तक दैनिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा, 28 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति व दोपहर होली मिलन समारोह सह भंडारा तथा इसी दिन बुंदेल समाज द्वारा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। बैठक में समाज के प्रमुख सदस्यों ने कहा कि “हमारा समाज, हमारा परिवार” की भावना के साथ इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।
28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

On: February 15, 2026 1:14 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 838693
Total views : 2550938