
लोहरदगा नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान एवं बैठको का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
बैठको को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि कांग्रेस विचारों और सिद्धांतों की राजनीति करती है। पार्टी समाज को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। दबे-कुचले और वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य केवल कांग्रेस ही कर सकती है।
उन्होंने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद के समग्र विकास, सामाजिक समरसता और जनहित की राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव को क्रमांक संख्या 10, चुनाव चिन्ह “कैमरा छाप” पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिस कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि निसार अहमद, जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता, कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मोहन दुबे, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव एवं प्रखंड अध्यक्ष जुगल उरांव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।
इसके अतिरिक्त आरिफ हुसैन बबलू, मीनू खान, प्रवेज सिद्दीकी, फूलचंद उरांव, वरिष्ठ कांग्रेसी कुणाल अभिषेक, सोनू कुरैशी, तारीख अनवर, हाजी सिकंदर, यासीन अंसारी, एहसान कुरैशी एवं जाबिर कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठकों में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शहरवासी शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और स्थानीय नागरिकों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को वोट दे कर कांग्रेस को मजबूत करने का भरोसा जताया।


















Total Users : 806144
Total views : 2507019