Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन 

On: February 14, 2026 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा -शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं प्लस टू विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास उपस्थित रहें। अतिथि परिचय श्रीमती मधुमिता शर्मा द्वारा कराया गया। नीतू दीदी के द्वारा

पुष्पगुच्छ ,श्रीफल एवं उत्सर्ग पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

इस पावन अवसर पर कक्षा षष्ठ से एकादश तक की बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मातृ-पितृ सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन राय ने अपने उद्बोधन में बहनों को संस्कार, भारतीय संस्कृति की गरिमा तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण के विषय में प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा अपने जीवन में श्रेष्ठ आचरण अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में माता-पिता के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। संगीत आचार्या सुप्रिया घोषाल ने एकल गीत प्रस्तुत किया।धन्यवाद ज्ञापन मंजू दीदी ने किया ।समस्त कार्यक्रम सभी दीदी जी की उपस्थिति में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जनता के आशीर्वाद से संतोष उरांव की जीत तय -सुखेर भगत

इस वर्ष की महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग, साधना और संकल्प का महापर्व : रामाधार पाठक 

विशेष पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

विराट हिन्दू सम्मेलन,भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

मतदाताओं की उपस्थिति में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि बाजार समिति, लोहरदगा के भवन को नगरपालिका चुनाव हेतु बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र के रूप में चिन्हित, आदेश जारी

शुष्क दिवस (ड्राई डे)” के संदर्भ में आम सूचना जारी

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान

*भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को चुनावी मैदान में फतह मिलेगी जन सम्पर्क अभियान में सांसद दीपक प्रकाश पहुंचे*

लोहरदगा: वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की दावेदारी मजबूत, आयुष अग्रवाल ने संभाली कमान, डोर-टू-डोर अभियान तेज

*लक्ष्मणनगर श्री बजरंगबली मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Leave a Comment