Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की दावेदारी मजबूत, आयुष अग्रवाल ने संभाली कमान, डोर-टू-डोर अभियान तेज

On: February 15, 2026 2:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 19 में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 19 के लोकप्रिय प्रत्याशी कुमार अभिषेक के समर्थन में युवा समाजसेवी आयुष अग्रवाल ने मोर्चा संभाला।

​वार्ड के विकास के लिए कुमार अभिषेक जरूरी: आयुष अग्रवाल

​जनसंपर्क अभियान के दौरान आयुष अग्रवाल के साथ प्रत्याशी कुमार अभिषेक ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वार्ड 19 को एक ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो शिक्षित हो और जिसके पास विकास की स्पष्ट सोच हो। आयुष ने कहा, “कुमार अभिषेक न केवल जुझारू हैं, बल्कि वार्ड की समस्याओं जैसे जल निकासी, साफ-सफाई और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

​कुमार अभिषेक के समर्थन में आयोजित इस पदयात्रा में भारी संख्या में स्थानीय युवक और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। आयुष अग्रवाल की सक्रियता ने चुनाव प्रचार में नई जान फूंक दी है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने भी कुमार अभिषेक को अपना आशीर्वाद दिया।

​​अभियान के दौरान आयुष अग्रवाल ने प्रत्याशी कुमार अभिषेक की ओर से निम्नलिखित प्राथमिकताओं को दोहराया

​स्वच्छ वार्ड, नियमित कचरा प्रबंधन,और नालियों की सफाई की जाएगी, हर गली-मोहल्ले को रोशनी से जगमगाया जायेगा, ​वार्ड के हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष बंसल, शनि अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, शुभम मित्तल, भरत प्रजापति, उदय नायक मुरारी महतो और भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। समर्थकों का दावा है कि वार्ड 19 की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है और कुमार अभिषेक की जीत सुनिश्चित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

जनता के आशीर्वाद से संतोष उरांव की जीत तय -सुखेर भगत

Leave a Comment