
आकाशी में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
भंडरा । प्रखंड के आकाशी पंचायत के आकाशी गांव में शनिवार को एक विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 46 पशुपालकों के 486 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का संचालन डॉ. मनोज कुमार, बीएएचओ, डॉ. लक्ष्मण मुर्मू ने किया। शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गई। पशुपालकों को अपने पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें पशुओं के खान-पान, पोषण, कृमि नियंत्रण, त्वचा संबंधी बीमारियों, गर्भ की जांच और प्रजनन संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाना चाहिए। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है, ताकि वे अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें। इस मौके पर डॉ लक्ष्मण मुर्मू ,विष्णु कुमार,इमरान सहित किसान मौजूद थे।






















Total Users : 806148
Total views : 2507032