Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

विराट हिन्दू सम्मेलन,भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

On: February 14, 2026 10:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

अत्यंत हर्सोल्लास के साथ ग्राम- रामपुर लोहरदगा में विराट हिन्दू सम्मेलन,भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

लोहरदगा जिले के नवयुक संघ रामपुर द्वारा ग्राम रामपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। रामपुर मंडल, लोहरदगा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को प्राचीन शिव मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा एवं पूजन का आयोजन नव युवक संघ रामपुर लोहरदगा द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत रामपुर पंचायत एवं आसपास के ग्रामो के मातृ शक्ति टीम द्वारा सनातन धर्म के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया,जो प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हो के सरना स्थल झकरा,काली माता मंदिर,बजरंगबली मंदिर होते हुवे वापस गोपेश्वर रामपुरेश्वर प्राचीन शिव मंदिर रामपुर पहुँची, जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

 

।इसके पश्चात बड़े ही उत्साह के साथ सादरी भाषा नागपुरी में हनुमान चालीसा एवं रामचरितमानस का सामूहिक गान एवं पाठ किया गया, जिसका नेतृत्व जिला संघ चालक श्री श्यामसुंदर उरांव जी एवं उनके सहयोगियों ने मिलकर किये।

उसके बाद सभी अतिथियों एवं आसपास के गावो से आये हुवे सभी पाहन पुजार को अंगवस्त्र देकर समानित किया गया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुवा जिसका संचालन आयोजन समिति के सदस्य विनीत साहू ने किया। विधिवत परिचय के साथ दीपप्रज्वलन एवं माल्यापर्ण कर उद्बोधन के कार्यकम शुरू हुवा।सर्व प्रथम

सह जिला कार्यवाह श्री देवेंद्र मंडल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू सम्मेलन, हिंदू एकता, धर्म, संतों की परंपरा एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला ,और कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य को रखें। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री शक्तिपीठ के श्रीमती प्रतिमा देवी ने महिलाओं को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार हम अपनी संस्कृति और संस्कारों को अपने दैनिक जीवन में उतार सकते हैं।

इस अवसर पर प्रणव पाठक जी ने विधिवत पूजा पाठ किये। ततपश्चात कृष्ण चैतन्य महाराज, विनीत साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने हिंदू एकता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेरणास्वरूप आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू एकता और समरसता को बढ़ावा देना था, जिसका संदेश “हिन्दवा: सोदरा: सर्वे न हिन्दु: पतितो भवेत | मम दीक्षा हिन्दु रक्षा मम मंत्र: समानता ||” के माध्यम से दिया गया।

इस अवसर पर समर्थ भारत की झलक भी देखने को मिली, जिसमें हिन्दू समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर कलश यात्रा में भाग लिया और प्राचीन शिव मंदिर में पूजन किया।

 

नव युवक संघ रामपुर लोहरदगा के निवेदक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने हिन्दू समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। अंतिम अध्यक्षीय भाषण श्रीश्याम सुंदर उरांव जी ने समापन करते हुवे कहा कि

हिन्दू संस्कृति की रक्षा करना है। कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और हिन्दू समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

अंतिम में आयोजन समिति के सुजीत साहू ने कार्यक्रम में आये सभी धयनवाद ज्ञापन किये। इस कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थिति थे।

जिला प्रचारक दीपक कुमार

नवयुवक समिति रामपुर के अमित सिंह,सुजीत सिंह,अरविंद,अरूण, विकास,आशीष,अर्जुन,लोकेश,सुनील,शुभम,ऋतु,आकाश,भावेश,उपेंद्र,लालमोहन,बबलू,प्रवीण, रोहित,प्रियांशु,ललन सहित तीन सौ मातृशक्ति समिलित हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

जनता के आशीर्वाद से संतोष उरांव की जीत तय -सुखेर भगत

Leave a Comment