Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव 2026: शकुंतला उरांव के समर्थन में उतरे BJP के वरिष्ठ नेता

On: February 15, 2026 1:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर गुमला नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शकुंतला उरांव के समर्थन में राज्य स्तरीय नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। उन्होंने प्रत्याशी शकुंतला उरांव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

विकास के नाम पर वोट की अपील

सांसद दीपक प्रकाश ने मतदाताओं से कहा कि वे “लॉलीपॉप” की राजनीति से सावधान रहें और शहरी विकास एवं विस्तार के लिए योग्य और जुझारू नेतृत्व का चयन करें। उन्होंने लोगों से आगामी मतदान दिवस पर “पहले मतदान, फिर अन्य काम” का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक मोहल्ले और घर-घर जाकर समर्थन जुटाएं। यह केवल नगर निकाय का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे राज्य में संगठन की ताकत दिखाने का अवसर है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी द्वारा चयनित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त होगी।

संगठन में एकजुटता पर जोर

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर अधिकृत उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान किया। गुमला नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और विभिन्न दलों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment