
गुमला। लक्ष्मणनगर स्थित श्री बजरंगबली मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई और वातावरण भक्तिमय बना रहा। लगभग 11 बजे विधि-विधान से प्रभु बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। लड्डू और खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया।
दोपहर करीब 1:30 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लगभग तीन बजे महिला संकीर्तन के बाद श्री महावीर कीर्तन मंडली ग्रुप द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भोजपुरी और नागपुरी भाषा में प्रस्तुत धार्मिक भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजी तिवारी, रवि गुप्ता, गुड्डू पासवान, राजेश पंडित, शंतु बैठा, मनोज साहू, ललन कुमार, जोगेंद्र गोप, दीपलाल गोप, सूर्य सुगंध तिर्की, चंदन कुमार, सुदामा बड़ाईक, रामाशीष शर्मा, आनंद पंडा, राजेश सिंह, बबलु कुमार, विजय बैठा, अमरनाथ, झिंगडू, सुनील कुमार यादव सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।






















Total Users : 806153
Total views : 2507045