Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

हाई स्कूल शिक्षक मेरिट लिस्ट विवाद: जांच आयोग पर खंडपीठ ने मांगा नया नाम

On: February 15, 2026 12:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रांची। हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट की खंडपीठ में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे जांच के लिए हाई कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त जज से संपर्क कर इसकी सूचना कोर्ट को दें। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को निर्धारित की गई है।

दरअसल, एकलपीठ ने एक सितंबर 2025 को जेएसएससी को मेरिट लिस्ट की जांच के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित करने का निर्देश दिया था। हालांकि, जस्टिस पाठक ने आयोग में शामिल होने से असमर्थता जताते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद यह मामला खंडपीठ में पहुंचा, जहां सरकार और जेएसएससी ने एकलपीठ के आदेश को नियमसम्मत नहीं बताते हुए निरस्त करने की मांग की है।

मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिकाओं में कहा गया है कि वर्ष 2016 की हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट में त्रुटियां हैं। आरोप है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई, जबकि कम अंक पाने वालों को चयनित कर लिया गया। जेएसएससी ने अपनी अपील में करीब 50 बिंदु अदालत के समक्ष रखे हैं। आयोग का कहना है कि याचिकाकर्ताओं का यह दावा गलत है कि कम अंक वाले को चयनित और अधिक अंक वाले को वंचित किया गया।

खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्ष किसी अन्य सेवानिवृत्त जज से संपर्क कर जांच आयोग के गठन पर सहमति बनाएं और कोर्ट को अवगत कराएं। अब 27 फरवरी की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह मामला न केवल हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, बल्कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

News Scale LIVE | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जनता के आशीर्वाद से संतोष उरांव की जीत तय -सुखेर भगत

मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन 

इस वर्ष की महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग, साधना और संकल्प का महापर्व : रामाधार पाठक 

विशेष पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

विराट हिन्दू सम्मेलन,भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

मतदाताओं की उपस्थिति में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि बाजार समिति, लोहरदगा के भवन को नगरपालिका चुनाव हेतु बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र के रूप में चिन्हित, आदेश जारी

शुष्क दिवस (ड्राई डे)” के संदर्भ में आम सूचना जारी

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान

*भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को चुनावी मैदान में फतह मिलेगी जन सम्पर्क अभियान में सांसद दीपक प्रकाश पहुंचे*

लोहरदगा: वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की दावेदारी मजबूत, आयुष अग्रवाल ने संभाली कमान, डोर-टू-डोर अभियान तेज

Leave a Comment