Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा वार, प्रखंड कार्यालय में अमीन 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: February 13, 2026 6:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लातेहार: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अनुबंध पर पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमीन ने एक व्यक्ति से उसके जमीन से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में 7 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने रिश्वत देने के बजाय इसकी लिखित शिकायत एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि बिना पैसे दिए काम नहीं किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की रणनीति बनाई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत वादी को निर्देश दिया गया कि वह तय राशि आरोपी को सौंपे।

जैसे ही अमीन मुनिदेव सिंह ने वादी से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जिला सहायक खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जाँच अभियान

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में लगी आग — चालक जिंदा जला

बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया*

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में Baxy Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन*

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की हाईवे पर हत्या से सनसनी

बाल विवाह रोकने पहुँची पुलिस, सात महीने पुराना सामूहिक दुष्कर्म आया सामने

जहर, गर्भ और गुनाह का सच: नाबालिग की खामोशी टूटी तो खुली हैवानियत की परतें

अंडर-15 राज्य कुश्ती में देवघर का जलवा, 11 पदक जीतकर बढ़ाया मान

मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, राजस्थान और दिल्ली से दो युवतियां सकुशल रेस्क्यू, परिवारों में लौटी मुस्कान

माओवादी पोस्टर से दहशत, ग्रामीणों को गांव छोड़ने की धमकी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

Leave a Comment