Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में Baxy Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

On: February 13, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now
गुमला: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दिनांक 13 फरवरी 2026 को Baxy Limited के सहयोग से एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया हेतु विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुई। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन, लिखित/तकनीकी परीक्षा तथा साक्षात्कार के विभिन्न चरण संपन्न कराए गए। Baxy Limited के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, तकनीकी ज्ञान एवं पेशेवर व्यवहार की सराहना की। इस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑटोमोबाइल एवं मैकेनिकल शाखा के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से शीघ्र ही जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्र (12) :-
1. Sushma Kumari – 23604120055
2. Suman Kumari – 23604120050
3. Ayush Raj Chauhan – 23604120017
4. Rohit Kumar – 23604120042
5. Ayush Mishra – 23604120016
6. Mohit Kumar Prajapati – 23604120027
7. Vivek Mahto – 23604120058
8. Gufran Azmi – 23604125004
9. Nisha Kumari – 23604120031
10. Md. Faiz – 23604120026
11. Rohit Kumar Mahto – 23604120043
12. Pawan Oraon – 23604120033
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्र (3) :-
1. Niraj Kumar Verma – 23604020008
2. Ramayan Bhagat – 23604020011
3. Ranandan Bhagat – 23604020012
प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू ने अपने वक्तव्य में कहा, “गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। Baxy Limited जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का हमारे परिसर में आना हमारे विद्यार्थियों की क्षमता और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी उद्योग जगत में अपनी प्रतिभा से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।”
प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा, – “यह प्लेसमेंट ड्राइव हमारे संस्थान और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करते हैं।” इस अवसर पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन, प्लेसमेंट समन्वयक ब्रोटिश पालित, सभी विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बकरी ने एक साथ दिए पांच बच्चे, कुछ ही मिनटों में सभी की मौत

48 घंटे में पुनम हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पति समेत दो गिरफ्तार

प्रशासनिक रोक के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध पोस्ता खेती

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

भद्रकाली मंदिर परिसर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Leave a Comment