हाईवे पर चलती कार… अचानक बदमाशों का घेरा… और फिर गूंजती गोलियों की आवाज़…
UP के बाराबंकी में शुक्रवार को दिनदहाड़े उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लखनऊ से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले शोएब की देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल शोएब को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस फिल्मी अंदाज की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल पर जांच जारी है।




















Total Users : 1188947
Total views : 3024684