Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बलदेव साहु महाविद्यालय 1984 बैच के विधार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में संपन्न

On: February 12, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

बलदेव साहु महाविद्यालय 1984 बैच के विधार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में संपन्न

लोहरदगा. बलदेव साहु महाविद्यालय के 1984 बैच के विधार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में कोयल नदी के तट पर किया गया.मौके पर र्पूववर्ती छात्रों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया.इस सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों में रह रहे लोगों ने शिरकत की.मौके पर डा.अजय शाहदेव ने कहा कि हम सब 42 वर्षों के बाद मिल रहे हैं और अपने दिल में यादों का खज़ाना रखे हुए हैं.पुरानी यादों को हम सब ताजा कर रहे हैं.आज हम सब जीवन के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां तनाव मुक्त जीवन और स्वस्थ शरीर पर विशेष ध्यान है.उन्होने कहा कि 1984 बैच के विधार्थियों को देखते हुए र्गव होता है कि सभी बेहतरीन मुकाम पर हैं.मौके पर गोपी कृष्ण कुंवर ने कहा कि यह मिलन समारोह आयोजित करने का उद्देश्य एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा करना है.सभी लोग आज बेहतर सि्थति में है और जो जहां भी है वो अपना परचम लहरा रहा है.हम सभी एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते हैं और आगे भी हमारा एक दुसरे से निकटतम संर्पक बना रहेगा.इस अवसर पर सज्जाद खान ने कहा कि आज बड़े शहरों का क्रेज देखने को मिल रहा है लेकिन हम सबों ने अपने ही शहर में बेहतर मुकाम हासिल किया है.यहां का अपनापन कहीं नहीं मिलता है.मौके पर मुंबई से आये फिल्म डायरेक्टर लाल विजय ने कहा कि वे इस कार्यक्रम के लिए ही आये हैं और यहां आकर पुराने मित्रों से मुलाकात कर अद्भुत आनन्द आया.झारखंड पुलिस सेवा के अधीकारी शिव गोप ने कहा कि भारी व्यस्तता के बाबजूद वे यहां आएं हैं और पुराने मित्रों से मुलाकात कर बड़ी खुशी हुई.मौके पर लोगों ने कालेज के दिनों की अपनी यादों को ताजा करते हुए अपने संस्मरण साझा किया.लोगो ने एक दूसरे की पारिवारिक जीवन और कार्य कलापों को भी जाना.इस अवसर पर लोगों ने जमकर मस्ती की.लोगों ने अपने वैसे साथियों को भी याद किया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.इस अवसर ,पवन गौतम,अजय कुमार सिन्हा, पावन एक्का,राजेश गुप्ता, बिनोद महतो, राजेश साहू, संजय दूबे,अभय चौहान,प्रसन्नजीत मुखर्जी, धन्नजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल , इंद्रजीत भारती,राजदेव साहु, शंभू सिन्हा, राकेश शर्मा, उपेन्द्र महतो, धर्मेंद्र सोनी, जगतपाल केशरी, सुलेश्वर साहु, हेमन्त झा,फजल अब्बास, शिशिर विधार्थी,भोला महतो, संजय चौधरी, राजेश अग्रवाल,अनुप शाहदेव, नीरज गुप्ता,शिव कुंवर, कुंवर लोहरा, कुमार चंद्रशेखर,शौकत खान,सफीक अहमद चुन्नू, राजमोहन राम,एहरार आलम,शिशिर शर्मा, सुबोध सेनगुप्ता , गोबिंद भगत,विनय कुमार शिखर, विजय मिंज, रामलाल महतो,हरि राम,यदू कुमार देवघरिया,र्पुणेन्दू मिश्रा, अजीत महतो, दशरथ साहु,मोहन कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अरविंद कुमार केशरी, अवधेश कुमार साहु, उदय चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, रामकिशोर साहु, ब्रह्मानन्द, लाल भोला नाथ शाहदेव, जयप्रकाश शर्मा, राकेश रौशन सिंह, रघुनाथ सिंह, प्रदीप तमेडा, बिरेंद्र महतो,चांदमल पोद्दार,अजय अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.सबों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जिला में गूंजेगा महामृत्युंजय मंत्र, महाशिवरात्रि पर 51 हजार मंत्रों का होगा सामूहिक जाप

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत

प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

प्रयागराज के संतों का मिला आशीर्वाद: वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की बढ़ी ताकत

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की युवा महिला प्रत्याशी रेणु साबू के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन – निवर्तमान पार्षद सहित गणमान्य ने दिया आशिर्वाद

नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए चुनावी संग्राम तेज, पहली बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट, 23 फरवरी को मतदान

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफल, Yokohama Off-Highway Tyres में 20 छात्राओं का चयन, 9 ने गुमला पॉलिटेक्निक से रचा इतिहास

डीएवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नानकचंद जी का निधन 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, विद्यालय परिसर में भावपूर्ण शोकसभा

थाना रोड में ब्रिजिट कांति टोप्पो का जनसंपर्क अभियान तेज

वंदे मातरम्’ के गायन हेतु केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल जारी

जंगल से बोरे में मिला 2 साल का मासूम, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

50 हजार का इनामी अपराधी आदेश गंझू गिरफ्तार, तीन जेल भेजे गए

Leave a Comment