Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मंदिर निर्माण के दौरान निकला सर्प, श्रद्धालुओं ने बताया ‘महादेव का साक्षात दर्शन’

On: February 12, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गुमला -सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो महादेव टोंगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उस समय आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मंदिर निर्माण हेतु चल रही नींव की खुदाई के दौरान एक सर्प दिखाई दिया। सर्प के दर्शन होते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के लिए नेव (नींव) की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के भीतर से एक सर्प निकलता हुआ दिखाई पड़ा। उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का प्रतीक मानते हुए ‘साक्षात महादेव का दर्शन’ बताया।भवानी सेना लरंगो के अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि यह स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के शुभ कार्य के दौरान सर्प का प्रकट होना भगवान महादेव की कृपा का संकेत माना जा रहा है। सर्प के दिखते ही वहां उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि लरंगो महादेव टोंगरी प्राचीन काल से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते रहते हैं।

फिलहाल निर्माण कार्य को थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में श्रद्धालुओं की सहमति और सावधानी बरतते हुए कार्य को पुनः शुरू करने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।इस घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और लोग इसे मंदिर निर्माण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0″ में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का दिया निर्देश -राजकमल मिश्रा

जिला में गूंजेगा महामृत्युंजय मंत्र, महाशिवरात्रि पर 51 हजार मंत्रों का होगा सामूहिक जाप

बलदेव साहु महाविद्यालय 1984 बैच के विधार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में संपन्न 

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत

प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

प्रयागराज के संतों का मिला आशीर्वाद: वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की बढ़ी ताकत

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की युवा महिला प्रत्याशी रेणु साबू के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन – निवर्तमान पार्षद सहित गणमान्य ने दिया आशिर्वाद

नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए चुनावी संग्राम तेज, पहली बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट, 23 फरवरी को मतदान

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफल, Yokohama Off-Highway Tyres में 20 छात्राओं का चयन, 9 ने गुमला पॉलिटेक्निक से रचा इतिहास

डीएवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नानकचंद जी का निधन 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, विद्यालय परिसर में भावपूर्ण शोकसभा

थाना रोड में ब्रिजिट कांति टोप्पो का जनसंपर्क अभियान तेज

वंदे मातरम्’ के गायन हेतु केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल जारी

Leave a Comment