Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झामुमो सदर प्रखंड व्यावसायिक मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा, व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प

On: February 8, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। झारखंड मुक्ति मोर्चा चतरा जिले के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 08 फरवरी 2026 को झामुमो जिला कार्यालय, चतरा में सदर प्रखंड चतरा व्यावसायिक मोर्चा का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता व्यावसायिक मोर्चा के अध्यक्ष रवि कुमार ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने किया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों में प्रखंड अध्यक्ष गोविंद यादव, सचिव अमान उल्लाह, कोषाध्यक्ष सुजीत यादव, संगठन सचिव रूपलाल यादव, सह सचिव मुबारक, उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहू, रणवीर कुमार भारती एवं सुजीत कुमार भारती, तथा प्रवक्ता सुरेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यावसायिक मोर्चा के माध्यम से सदर प्रखंड क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों की समस्याओं को पार्टी के मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक विस्तार देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्यावसायिक मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाकर प्रखंड के हर क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि व्यवसायियों के हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, कर्मजीत यादव, जगदीश यादव, अखिलेश यादव, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद अख्तर, सुजीत भारती, रणवीर भारती, सतजीत साहू एवं परवेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अब फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

Leave a Comment