Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आम्रपाली कोल परियोजना में रोड कटिंग से निकले जीएसबी की अवैध खपत का खेल, करोड़ों के घोटाले की आशंका

On: February 4, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। सीसीएल द्वारा संचालित आम्रपाली कोल परियोजना में इन दिनों रोड कटिंग के बाद निकलने वाले जीएसबी (ग्रेन्यूलर सब बेस) की अवैध खपत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि एनसीसी कंपनी से सांठ-गांठ कर बिचौलिये इस बहुमूल्य मटेरियल को खपाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

बताया जाता है कि पूर्व में हुई रोड कटिंग से निकले करोड़ों रुपये मूल्य के मटेरियल को पहले ही खपाया जा चुका है, जिसका अब तक कोई स्पष्ट हिसाब-किताब सामने नहीं आया है। वहीं, रोड कटिंग से निकलने वाले मटेरियल का आज तक नीलामी (ऑक्शन) नहीं होना भी संबंधित अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध बना रहा है।

जानकारों के अनुसार, एक ट्रक जीएसबी मटेरियल का बाजार मूल्य करीब 50 हजार रुपये आंका जाता है। सामान्यतः 10 मीटर रोड कटिंग में लगभग एक ट्रक मटेरियल निकल आता है। ऐसे में रोड निर्माण के कुछ ही वर्षों या महीनों के भीतर रोड का बार-बार कटिंग या कन्वर्जन होना, इस कथित काले खेल के गणित की ओर इशारा करता है।

दावा किया जा रहा है कि इसमें शामिल सिंडिकेट विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर कम दर पर टेंडर हासिल करता है और बाद में रोड कटिंग से निकले मटेरियल को बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता है। फिलहाल आम्रपाली परियोजना कार्यालय के समीप एनसीसी कंपनी द्वारा रोड कटिंग के बाद सड़क को कन्वर्ट किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए नए सिरे से सड़क निर्माण का टेंडर निकालने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस पूरे खेल में संलिप्त सिंडिकेट जुगाड़ बैठाने के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

स्वीप के तहत समाहरणालय परिसर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, उपायुक्त ने की अपील

महोत्सव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

मानवता की मिसाल: पुलिस ने दो वर्षों से भटक रहे विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया

जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ शिवांजलि मिश्रा ने वार्ड नंबर 17 से भरा नामांकन

वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने आज अपना नामांकन किया दाखिल

सड़क सुरक्षा सप्ताह की खुली पोलः बोर्ड परीक्षार्थी छात्रों को ओवरलोड वाहन में ढोया गया, जान जोखिम में

नगर परिषद निर्वाचन को लेकर समीक्षा बैठक, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के दिए निर्देश

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत नाम निर्देशन सम्पन्न, स्क्रूटनी कल

विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच पर दिया गया जोर

मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026ः उपायुक्त व एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के निर्देश

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः 35,562 मतदाता करेंगे मतदान, 23 फरवरी को वोटिंग

नगर परिषद चुनाव: आजसू समर्थित राजेंद्र लोहरा ने भरा नामांकन, अंतिम समय में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

Leave a Comment