Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद चुनाव: आजसू समर्थित राजेंद्र लोहरा ने भरा नामांकन, अंतिम समय में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

On: February 5, 2026 12:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में आज राजेंद्र लोहरा ने अपना नामांकन दाखिल किया। कर्मठ कार्यकर्ता राजेंद्र लोहरा को आजसू पार्टी ने पूर्ण समर्थन दिया है। नामांकन के दौरान लोहरदगा आजसू पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया। आजसू पार्टी द्वारा अंतिम समय में नामांकन कराए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि लोहरदगा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, आवास योजना में कथित लूट सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के बाद राजेंद्र लोहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

आजसू पार्टी ने स्पष्ट किया है कि राजेंद्र लोहरा को विजयी बनाने के लिए नगर क्षेत्र के सभी धार्मिक संगठनों, व्यवसायी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता विकसित लोहरदगा नगर के निर्माण के संकल्प के साथ आजसू के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी नगर परिषद चुनाव में मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है और राजेंद्र लोहरा के नेतृत्व में लोहरदगा को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

Leave a Comment