Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः 35,562 मतदाता करेंगे मतदान, 23 फरवरी को वोटिंग

On: February 4, 2026 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष एवं 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी 2026 को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न होगा। वहीं मतगणना 27 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शुरू की जाएगी। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक या डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन संबंधी दस्तावेज आदि शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

Leave a Comment