Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महोत्सव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

On: February 4, 2026 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव को लेकर इटखोरी थाना अंतर्गत मां भद्रकाली मंदिर परिसर में प्रस्तावित आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आम जनता की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि महोत्सव के समय आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिला पुलिस प्रशासन ने महोत्सव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment