Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच पर दिया गया जोर

On: February 4, 2026 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन ने आमजनों को संबोधित किया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। सही जानकारी, समय पर पहचान और उचित उपचार से कैंसर को काफी हद तक रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कैंसर की प्रारंभिक जांच नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दयानंद सरस्वती ने कहा कि कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से इसके कई मामलों से बचाव संभव है। डॉ. सिंड्रेला ने महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं डॉ. गीतांजलि कुमारी ने जानकारी दी कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच जिला सदर अस्पताल, चतरा में निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि असामान्य रक्तस्राव, बदबूदार योनि स्राव, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब के दौरान दर्द, बार-बार योनि या मूत्र संक्रमण जैसे लक्षण दिखने पर महिलाओं को तुरंत जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अंकुर कुमार ने कहा कि अस्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू एवं शराब का अत्यधिक सेवन तथा जागरूकता की कमी कैंसर के खतरे को बढ़ाती है। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी बनाकर कैंसर से बचाव संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

इश्क, साजिश और खून: भरोसे की रात में रची गई खौफनाक हत्या

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

Leave a Comment