Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वीप के तहत समाहरणालय परिसर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, उपायुक्त ने की अपील

On: February 5, 2026 4:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*आगामी 23 फरवरी को अवश्य करें मतदान : डॉ ताराचंद*

………………………………

*स्वीप के तहत समाहरणालय परिसर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, उपायुक्त ने की अपील*

———————–

*लोहरदगा।*

 

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत आगामी 23 फरवरी को लोहरदगा जिला के नगर परिषद क्षेत्र में मतदान होना है जिसे लेकर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत समाहरणालय परिसर में स्वीप कोषांग की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरूआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा की गयी।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 23 वार्डों के 46 मतदान केंद्रों में मतदान 23 फरवरी 2026 को होना है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान सभी संबंधित वार्ड के मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान अवश्य करें। आपका मतदान आपका अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। एक जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

 

*दिलायी गयी मतदाता प्रतिज्ञा*

 

कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली गयी।

 

आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास समेत जिला स्तर के अन्य पदाधिकारीगण, स्वीप कोषांग के पदाधिकारी व कर्मीगण उपस्थित थे।

 

*#नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026*

 

*#मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026*

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*गुमला पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2026 का भव्य शुभारंभ*

संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

आम्रपाली कोल परियोजना में रोड कटिंग से निकले जीएसबी की अवैध खपत का खेल, करोड़ों के घोटाले की आशंका

महोत्सव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

मानवता की मिसाल: पुलिस ने दो वर्षों से भटक रहे विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया

जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ शिवांजलि मिश्रा ने वार्ड नंबर 17 से भरा नामांकन

वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने आज अपना नामांकन किया दाखिल

सड़क सुरक्षा सप्ताह की खुली पोलः बोर्ड परीक्षार्थी छात्रों को ओवरलोड वाहन में ढोया गया, जान जोखिम में

नगर परिषद निर्वाचन को लेकर समीक्षा बैठक, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के दिए निर्देश

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत नाम निर्देशन सम्पन्न, स्क्रूटनी कल

विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच पर दिया गया जोर

मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026ः उपायुक्त व एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के निर्देश

Leave a Comment