चतरा। जिले में संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुचारू, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, चतरा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया और चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, कदाचार नियंत्रण के उपायों तथा परीक्षार्थियों की सहूलियतों का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षक एवं संबंधित कर्मियों को राज्य स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 17,613 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कला संकाय के 8,846, विज्ञान संकाय के 2,991 तथा वाणिज्य संकाय के 138 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 11,975 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026ः उपायुक्त व एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के निर्देश

On: February 4, 2026 9:07 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 796628
Total views : 2494062