Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानवता की मिसाल: पुलिस ने दो वर्षों से भटक रहे विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद के सराहनीय प्रयास से पिछले दो वर्षों से भटककर जीवन यापन कर रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक दीपक बनर्जी को आखिरकार उसका परिवार मिल गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चतरा को सूचना मिली थी कि मयूरहंड थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पिछले दो वर्षों से अपना घर भूलकर इधर-उधर भटक रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष प्रसाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी खोजबीन में जुट गए।

पुलिस द्वारा व्यक्ति को सुरक्षित ढूंढने के बाद पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम दीपक बनर्जी, पिता सुबोध बनर्जी तथा पता डहुआटांड़, थाना धनसार, जिला धनबाद बताया। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया और पहचानकर्ताओं के समक्ष सभी औपचारिकताएं पूरी कराईं।

लगातार प्रयासों के बाद दो वर्षों से भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को उसके माता-पिता से मिलाया गया। माता-पिता को सामने देखकर दीपक बनर्जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं परिजन भी भावुक हो उठे। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और मयूरहंड पुलिस के प्रयासों को मानवता की मिसाल बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment