Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद निर्वाचन को लेकर समीक्षा बैठक, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के दिए निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मीडिया कोषांग, मतपत्र कोषांग सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात एक-एक कर निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों से नाम-निर्देशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था से जुड़ी संभावित समस्याओं की पहचान करते हुए किसी भी कमी की स्थिति में अविलंब प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया। प्रशिक्षण कोषांग को निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही चतरा कॉलेज में स्थापित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं वज्रगृह से जुड़ी सभी तैयारियों को आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि निर्वाचन कार्यों से जुड़े सभी कोषांग 24×7 सक्रिय मोड में कार्यरत हैं। बैठक में डीडीसी, एसी, एसडीओ, डीटीओ सह प्रभारी सिमरिया एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment