Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ शिवांजलि मिश्रा ने वार्ड नंबर 17 से भरा नामांकन

On: February 4, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ शिवांजलि मिश्रा ने वार्ड नंबर 17 से भरा नामांकन*

 

*मेरा लक्ष्य वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचना है : शिवांजलि मिश्रा*

 

*लोहरदगा:* नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से समाजसेविका एवं जनप्रिय चेहरा शिवांजलि मिश्रा ने नगर परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। “शिवांजलि मिश्रा जिंदाबाद” और “वार्ड 17 में विकास की आवाज” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे यह साफ झलकता है कि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

नामांकन के अवसर पर शिवांजलि मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “वार्ड के हर गली-मोहल्ले, हर जरूरतमंद परिवार और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना मेरी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि वार्ड संख्या 17 में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधा और महिलाओं-युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। शिवांजलि मिश्रा ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करेंगी।

नामांकन के दौरान उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व जनता की आवाज बनना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करना ही उनकी कार्यशैली का आधार रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवांजलि मिश्रा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में किए गए उनके कार्यों ने उन्हें वार्ड में एकभरोसेमंद पहचान दिलाई है। यही कारण है कि नामांकन के दिन बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में मौजूद रहे।महिलाओं ने विशेष रूप से खुशी जताते हुए कहा कि यदि शिवांजलि मिश्रा निर्वाचित होती हैं, तो महिलाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी। वहीं युवाओं ने कहा कि वे रोजगार, खेल और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर शिवांजलि मिश्रा के साथ मजबूती से खड़े हैं।

नामांकन के बाद शिवांजलि मिश्रा ने जनता से अपील की कि वे विकास, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा के संकल्प के साथ उनका साथ दें। उन्होंने कहा, “यह चुनाव केवल मेरा नहीं, बल्कि वार्ड 17 के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

Leave a Comment