कान्हाचट्टी (चतरा)। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित तुलबुल का मां तमासीन जलप्रपात, जो झारखंड के सुप्रसिद्ध जलप्रपातों में से एक है, नववर्ष के पहले दिन पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। नववर्ष की बेला में वर्ष के प्रथम दिन को खुशियों से मनाने के लिए झारखंड के विभिन्न कोनों के साथ-साथ बिहार और बंगाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक तमासीन पहुंचे। दो पहाड़ियों के बीच स्थित तमासीन जलप्रपात अपने विहंगम और आलौकिक दृश्य से बाहें फैलाए सैलानियों का स्वागत करता नजर आया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और पर्यटकों ने प्रकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लिया। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। अंचलाधिकारी मनोज कुमार गोप एवं थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी संगठन भी लगातार निगरानी करते रहे। हुड़दंगियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। वहीं तमासीन जलप्रपात का जायजा लेने के लिए सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान तथा जिप सदस्य उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पर्यटकों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
नववर्ष पर तमासीन जलप्रपात में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सांसद-विधायक ने लिया जायजा; सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

On: January 2, 2026 2:13 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 796530
Total views : 2493929