“जिस घर में एक दिन पहले शहनाई गूंजी… जहां दुल्हन की मांग में सिंदूर सजा… अगले ही दिन उसी घर में मातम का सन्नाटा छा गया। जहां विदाई से पहले दुल्हन रहस्यमय ढंग से गायब हो गई…”
देवरिया। लार रोड थाना क्षेत्र (मईल थाना) के एक गांव से शादी के अगले ही दिन दुल्हन के फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। विदाई के वक्त जब दुल्हन घर पर नहीं मिली तो घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, देवरिया जिला-मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 25 नवंबर को बरात धूमधाम से आई और सभी वैवाहिक रस्में पूरी विधि-विधान से संपन्न हुईं। लेकिन 26 नवंबर को विदाई के समय युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो दूल्हे पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
प्रेमी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
इसके बाद युवती के पिता ने मईल थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के ही एक युवक नितेश पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस बयान
इस मामले में एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।




























Total Users : 793962
Total views : 2490575