Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्थानीय चौकीदार की नियुक्ति नहीं होने से गांव में बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश

On: February 1, 2026 2:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव में स्थानीय चौकीदार की नियुक्ति नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में चौकीदार की तैनाती नहीं होने के कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गांगपुर बीट से अनिल कुमार की नियुक्ति हुई थी, लेकिन वर्तमान में वे प्रतापुर क्षेत्र में चौकीदार के पद पर पदस्थापित हैं। इसके कारण गांगपुर गांव के ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छोटे-बड़े विवाद, सरकारी योजनाओं की सूचना, राजस्व संबंधी कार्य, पुलिस सूचना तंत्र तथा आपात स्थिति में चौकीदार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। चौकीदार गांव और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है और किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि या आकस्मिक स्थिति की जानकारी समय पर पुलिस व प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन स्थानीय चौकीदार के अभाव में सूचना तंत्र कमजोर हो गया है, जिससे अपराधियों व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और पंचायत संबंधी मामलों में भी चौकीदार की अनुपस्थिति के कारण समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र गांगपुर में स्थानीय चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि गांव में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment