Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार — ₹2.10 लाख नकद व बोलेरो जब्त

On: February 1, 2026 3:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुमला थाना क्षेत्र के भरदा गांव में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹2,10,360 नकद, ताश के 16 पैकेट और एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, गुमला थाना से करीब 12 किलोमीटर दूर भरदा स्कूल के पास शीशम साहू के नवनिर्मित पक्के मकान में रोजाना लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

शनिवार दोपहर पुलिस टीम ने भरदा गांव पहुंचकर जुआ स्थल की घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान मकान के अंदर जुआ खेलते हुए सहिन्द साहू (40) और राजन साहू (19) निवासी पोढ़ा नागफेनी, कंचन उरांव (39) करौंदा, शीशम साहू (30) भरदा, रमेश महली (35) हेसागुटू कलहुटोली, फुलवीर भगत (50) कुलकोपी, असनी साहू (26) पुसो, पंकज महतो (24) पुसो, तबरेज अंसारी (23) पुसो, ब्रजेश साहू (28) भरदा, रविकांत भगत (42) छारदा, अफताब अंसारी (26) सिसई नई बस्ती तथा किरानी साहू (34) खोरा गांव को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, सहायक अवर निरीक्षक दाखिन बेसरा, हवलदार नामजन समद, आरक्षी समीर अंसारी, आरक्षी सुदीप टोप्पो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment