कैरो / लोहरदगा : कैरो थाना मोड़ के सामने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई।बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 17 फरवरी को लोहरदग़ा मैना बगीचा स्थित शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।मौके पर सांसद सुखदेव भगत के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने कहा कि माननीय सांसद बीर शहीदों को सच्ची श्रंद्धांजलि देते हुए उनके याद में समय समय पर अनेको कार्यक्रम करते हैं इसी कड़ी में मैना बगीचा लोहरदग़ा में अमर शहीद बीर बुधू भगत की प्रतिमा स्थापित कर प्रत्येक वर्ष 17 फरवरी को उनके याद में मेला जतरा का आयोजन किया जाता है।सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगु ने कहा कि माननीय सांसद बजट सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं हम सबो को मिलकर आपस मे मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनाना है कार्यक्रम में माननीय सांसद सुखदेव भगत के अलावे कई मंत्री,विधायक,सांसद, प्रशाशनिक पदाधिकारी उपस्थित होंगे।जतरा में सभी जगहों से आदिवासी खोड़हा सामील होंगे जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।मौके पर मण्डल अध्यक्ष महताब आलम,पूर्व बिससूत्री उपाध्यक्ष बुधवा उरांव,पर्व यूथ प्रखंड अध्यक्ष तिला उरांव,मुस्लिम अंसारी,नरायन उरांव,फूलकुमार भगत,सोमरा उरांव,गनपत उरांव,परना उरांव,राम उरांव,मंगरा उरांव,ताहिर अंसारी,ललित महतो,मो सजाद,अख्तर अंसारी, रेयाज अंसारी,मतलूब अंसारी, अल्ताफ अंसारी आदि उपस्थित थे।
शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

On: February 1, 2026 10:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 793364
Total views : 2489817