Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

On: February 1, 2026 2:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। भव्य स्वरूप में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (19, 20 एवं 21 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त की अध्यक्षता में भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन के सदस्यों, मंदिर प्रबंधन न्यास बोर्ड एवं मां भद्रकाली रैयत संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय इटखोरी महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित सदस्यों से आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए तथा पूर्व में आयोजित महोत्सव के अनुभवों की बिंदुवार जानकारी ली। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य टीम को एक्टिव मोड में रखने, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बनें, इसके लिए सभी माध्यमों से प्रचार किया जाए। उपायुक्त ने जानकारी दी कि महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही कलाकारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। वहीं 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के आयोजन को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि पूर्व के आयोजनों के अनुभव से यह सामने आया है कि दर्शक कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में प्रतीक्षा अवधि के दौरान दर्शकों की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इन स्क्रीन के माध्यम से सांस्कृतिक एवं जानकारीपरक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने भदलपुर, इटखोरी स्थित शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं तैयारियों की संक्षिप्त समीक्षा की। इस दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी बिनता कुमारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी कैलाश राम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment