Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

On: February 1, 2026 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। 1 फरवरी 2026 को सवर्ण एकता मंच हजारीबाग की बैठक सह एकदिवसीय अधिवेशन का आयोजन हजारीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी (बड़ा अखाड़ा) में किया गया। अधिवेशन में ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, कायस्थ समाज एवं ब्रह्मऋषि समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार समाज में भेदभाव बढ़ाने वाले तथाकथित ‘काले कानून’ को अविलंब वापस ले और ऐसा कानून बनाए जिससे सामाजिक समरसता मजबूत हो। उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने वाले कानूनों के सहारे राजनीति करने वाली पार्टियों को अब जवाब मिलेगा।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज को लंबे समय तक केवल वोट बैंक समझा गया और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उसके साथ अन्याय होता रहा है। उन्होंने कहा कि अब सवर्ण समाज संगठित हो चुका है और अपनी एकता के बल पर ऐसे कानूनों का विरोध करेगा। अधिवेशन में यह भी कहा गया कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूजीसी से संबंधित विवादित कानून को वापस लेना चाहिए।

सभा में मौजूद अन्य विद्वानों और समाज के प्रबुद्धजनों ने भी सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सवर्ण समाज की एकजुटता और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Leave a Comment