Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बचपन स्कूल के बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, गुमला थाने का किया भ्रमण- थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बच्चों से स्नेह जताया*

On: February 2, 2026 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- लोहरदगा रोड स्थित बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों ने सोमवार को अपने मासिक शैक्षणिक भ्रमण के तहत गुमला पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और सुरक्षा में तैनात महिला एवं पुरुष जवानों को फूलों का बुके भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
थाना परिसर में बच्चों का स्वागत करते हुए थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों को टॉफियां बांटीं। भ्रमण के दौरान बच्चों ने ‘बाल मित्र थाना’ और ‘महिला थाना’ का विशेष अवलोकन किया। पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर बच्चे काफी सहज और उत्साहित नजर आए।
स्कूल की प्रिंसिपल अनुषा कुजूर ने बताया कि वर्तमान में छात्र ‘कम्युनिटी हेल्पर’ विषय के बारे में पढ़ रहे हैं। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को समाज के विभिन्न सहायकों जैसे स्वास्थ्यकर्मी,  सफाई कर्मी , बैंकर्स ,  व्यापारी  के कार्यों से अवगत कराना और उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर गिरि ने जानकारी दी कि स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक प्ले स्कूल या प्राइमरी कैंपस से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सूचित किया कि शब-ए-बारात के अवसर पर कल, 3 फरवरी को विद्यालय में अवकाश रहेगा।
शिक्षिका अर्पिता रॉय , पल्लवी गोस्वामी, सोनल रानी, रूबी परवीन इत्यादि ने बच्चों के भ्रमण को सुगम और आंददायी बनाने में अपना योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment