Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

20 लाख की ब्राउन शुगर व 3.51 लाख नकद के साथ सात आरोपी गिरफ्तार, 60 पेटी शराब भी जब्त

On: February 1, 2026 2:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्रा थाना एवं टाटीझरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर, 3 लाख 51 हजार 700 रुपये नकद के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन कुमार, निवासी प्रेमनगर सिंदूर, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग, अनिल कुमार, निवासी नगवां, जिला हजारीबाग, संतोष कुमार साव, निवासी जमुआरी गांव, थाना इचाक, जिला हजारीबाग, संतोष कुमार, निवासी बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र, जिला हजारीबाग, प्रशांत कुमार, निवासी शिखरबांध, थाना इचाक, जिला हजारीबाग, योगेश प्रसाद, निवासी पीतिज, थाना इटखोरी, जिला चतरा, धर्मेंद्र कुमार, निवासी दुबला गांव, थाना राजपुर के रुप में की गई है। इनके पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद राशि, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

इसी दौरान टाटीझरिया थाना पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में बिना नंबर प्लेट की पिकअप वैन को जब्त किया, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की 60 पेटी अवैध शराब लदी हुई थी। वाहन चालक रामचंद्र साव, निवासी – बोझा गांव, थाना टाटीझरिया, जिला हजारीबाग को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment