Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

On: February 1, 2026 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रायपुर। उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की नवीन निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। संगठन के प्रदेश सचिव पं. सजल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाता है। इसी क्रम में परिषद् की 2026 से 2029 की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव पूर्ण होने के बाद यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रमिला तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा शीघ्र ही प्रदेशव्यापी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज के स्वजनों के घर-घर जाकर उन्हें संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

3 मई को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

संगठन के संयुक्त सचिव पं. विवेक दुबे एवं पं. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 3 मई 2026 को रायपुर स्थित श्री महामाया देवी मंदिर सत्संग भवन में आयोजित होगा। इसके लिए 21 फरवरी 2026 से पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, अमिता तिवारी, संध्या उपाध्याय, खुशबू शर्मा, कीर्तिका तिवारी, पं. विवेक कुमार तिवारी, पं. उमाकांत तिवारी, पं. चक्रेश तिवारी, पं. अभयंकर शुक्ला, डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” सहित संगठन के जिला एवं प्रदेश प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने की पूजा-अर्चना

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

गिद्धौर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रैदास जयंती

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

श्रद्धाभाव से मनाई गई संत शिरोमणी रैदास की 649वीं जयंती

युवती की संदिग्ध मौत मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुएं से शव बरामद

32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

ओम कोचिंग सेंटर में 10वीं के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई

जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार — ₹2.10 लाख नकद व बोलेरो जब्त

Leave a Comment