एक बेटी… जो डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। एक रिश्ता… जो प्यार से शुरू होकर डर और धमकी में बदल गया।
और फिर एक रात… जब एक मासूम ज़िंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। गोंडा की BAMS छात्रा सुसाइड केस ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है…
गोंडा। जिले में BAMS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने नगर कोतवाली पहुंचकर छात्रा के प्रेमी तहसीन रजा खान के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी वैभव सिंह को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि छात्रा की मौत आत्महत्या से हुई है। रिपोर्ट आने के बाद देर शाम मृतका के पिता ने औपचारिक रूप से तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
हुक्का बार जाने को लेकर बढ़ा विवाद
जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी बार-बार हुक्का बार जाया करता था। इसके फोटो और वीडियो मृतका छात्रा तक पहुंच गए थे। छात्रा ने इस पर आपत्ति जताई और उसे वहां जाने से रोका, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी। घटना वाले दिन भी आरोपी हुक्का बार गया था। जब छात्रा ने उसे कई बार फोन और वीडियो कॉल किया तो आरोपी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में डर के कारण आरोपी अपने घर चला गया और उसने छात्रा को कई बार व्हाट्सएप कॉल किया, लेकिन जब छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसे चिंता होने लगी। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली।
6 साल से था प्रेम संबंध, शादी की योजना भी बनी थी
जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा और आरोपी प्रेमी के बीच पिछले 6 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और रोजाना बातचीत होती थी। छात्रा मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, जबकि आरोपी ने भी बाराबंकी के एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। दोनों ने यह तय कर रखा था कि पढ़ाई पूरी करने और नौकरी लगने के बाद वे शादी करेंगे, भले ही परिवार राजी हो या न हो।
पिता ने रिश्ते का किया था विरोध
मृतका के पिता को दोनों के रिश्ते की जानकारी लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया था। बेटी को प्रेमी से दूर रखने के उद्देश्य से उसका गोंडा के एक नर्सिंग कॉलेज में हॉस्टल में दाखिला कराया गया, लेकिन इसके बावजूद दोनों मोबाइल के जरिए संपर्क में बने रहे। पिता का आरोप है कि आरोपी फोन के माध्यम से लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और अश्लील बातें करता था।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
मृतका के पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी अविवाहित बेटी को यह धमकी देता था कि उसके पास अश्लील फोटो और वीडियो हैं, और अगर उसने परिवार को कुछ बताया तो वह उन्हें वायरल कर देगा। इसी मानसिक दबाव और उकसावे के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। इस आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी तहसीन रजा खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का बयान
गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।




























Total Users : 793884
Total views : 2490472