Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

On: February 2, 2026 9:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को सिंघानी विकास समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के तीन प्रतिभाशाली युवकों को विभिन्न सरकारी पदों पर चयनित होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। 

सम्मानसमारोह में हाल ही में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग (सदर अस्पताल) में चिकित्सक पद पर नियुक्त नितीश कुमार पिता दीपक कुमार, झारखंड मिडिल स्कूल सहायक आचार्य पद पर चयनित पुष्प देव कुमार दांगी पिता चतुरी महतो तथा झारखंड सीजीएल परीक्षा के माध्यम से एएसओ पद पर नियुक्त राकेश कुमार पिता अशोक दांगी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पदों पर रहते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में विधायक कुमार उज्ज्वल दास, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख, थाना प्रभारी राकेश कुमार, मुखिया राधिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मीणा देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, पसमांदा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना महफूज रहमान, शिक्षिका सुप्रिया कुमारी, समिति अध्यक्ष प्रमोद दांगी, सचिव दीपक राज, महासचिव सुधांशु शर्मा, उप सचिव इसराईल अंसारी, मुकेश केशरी, नारायण राम दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment